MIRZAPUR NEWS: (तारिक अनवर) जिले के शहर कोतवाली में तैनात थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा को बेहतर पुलिसिंग और कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनके योगदान के लिए MBA कपड़ा वाला के प्रोपराइटर सज्जन सिंह गहरवार ने मां विंध्यवासिनी की प्रतिमा एवं चुनरी भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। शहर कोतवाली क्षेत्र में थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने जिस तरह से कानून व्यवस्था को संभाला है, स्थानीय लोग उनकी सराहना कर रहे हैं। उनके कार्यों से प्रभावित होकर लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। इससे पहले वह पड़री और राजगढ़ थानों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा आम नागरिकों से बेहद विनम्र और सम्मानजनक व्यवहार करते हैं। वह लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और उनके समाधान का प्रयास करते हैं। वहीं कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में भी पीछे नहीं हटते। अपनी टीम के साथ क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर वह कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने का कार्य कर रहे हैं, जिससे आमजन में सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। जनपद में MBA कपड़ा वाला के मेगा ऑफर को लेकर ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दुकान पर ₹1000 में तीन जींस और ₹500 में चार शर्ट के आकर्षक ऑफर का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर ओझा को भी आमंत्रित किया गया था,जहां उन्हें मां विंध्यवासिनी की प्रतिमा एवं चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके हमराही हेड कांस्टेबल नंदलाल यादव व कांस्टेबल बृजेश सिंह भी उपस्थित रहे।







