Home उत्तर प्रदेश नपाध्यक्ष ने नारघाट में निषाद घाट के सुंदरीकरण व कैलाशपुरी आरसीसी सड़क...

नपाध्यक्ष ने नारघाट में निषाद घाट के सुंदरीकरण व कैलाशपुरी आरसीसी सड़क का किया लोकार्पण

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) नगर पालिका परिषद मीरजापुर के अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने शुक्रवार को त्रिमोहानी वार्ड स्थित नारघाट में निषाद घाट पर सीढ़ियों के सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण किया। यह कार्य 15वें वित्त आयोग की धनराशि से कराया गया है। नगर में यह सुंदरीकरण के तहत विकसित होने वाला दूसरा घाट है। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने कहा कि नगर के घाटों और सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण नगर के विकास की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका लगातार कार्य कर रही है, जिससे आम नागरिकों को सुविधाओं का लाभ मिल सके। इसी क्रम में अध्यक्ष ने कैलाशपुरी कॉलोनी में नवनिर्मित आरसीसी सड़क का भी उद्घाटन किया। स्थानीय लोगों ने दोनों विकास कार्यों के लिए नगर पालिका परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्रवासियों को आवागमन और अन्य सुविधाओं में काफी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा पूर्व जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव,जिला संयोजक सोशल मीडिया विभाग आनंद मैनी,नगर महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सूरज निषाद,नगर मंत्री गोपाल अग्रवाल, सीमा खत्री शक्ति केंद्र संयोजक रविंद्र खत्री की शक्ति केंद्र संयोजक राकेश मौर्य,नगर पालिका के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।