Home उत्तर प्रदेश रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी बाइक नदारत, अज्ञात के विरुद्ध केस

रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी बाइक नदारत, अज्ञात के विरुद्ध केस

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी बाइक चोरों ने पार कर दिया, वाहन स्वामी के खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। मंझनपुर कोतवाली के घना का पुरवा निवासी अफरोज अहमद पुत्र रियाजुद्दीन ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि तीन दिन पहले वह पैशन प्रो बाइक से भाभी को बुलाने भरवारी रेलवे स्टेशन आया था, इस दौरान वह अपनी बाइक रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी कर भाभी को बुलाने चला गया वापस लौटा तो अपनी जगह खड़ी बाइक नदारत थी काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।