Home उत्तर प्रदेश डिजिटल प्रणालियों से मजबूत होगा जल जीवन मिशन, पंचायतों की बढ़ेगी जिम्मेदारी

डिजिटल प्रणालियों से मजबूत होगा जल जीवन मिशन, पंचायतों की बढ़ेगी जिम्मेदारी

JHANSI NEWS: राज्य स्तरीय सतत जल एवं स्वच्छता प्रबंधन कार्यशाला के समापन पर मध्यप्रदेश जल निगम के प्रबंध संचालक एवं पीएचई सचिव वी.एस. चौधरी कोसलानी ने कहा कि जल जीवन मिशन की पेयजल योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव में अब ग्राम पंचायतों की भूमिका और मजबूत होगी। ग्राम स्तर पर पानी समितियों का पुनर्गठन कर प्रत्येक वार्ड से एक सदस्य शामिल किया जाएगा तथा ‘जल रेखा’ जैसे डिजिटल एप का उपयोग बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल कर संग्रहण के लिए ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था लागू की गई है और वर्तमान में प्रतिदिन एक हजार से अधिक ऑनलाइन भुगतान हो रहे हैं। भविष्य में इसे एक लाख प्रतिदिन तक बढ़ाने का लक्ष्य है। 15वें, 16वें वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग से पेयजल योजनाओं के रखरखाव के लिए वित्तीय सहायता भी सुनिश्चित की गई है। कार्यशाला में जल जन जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक संजय सिंह ने पेयजल योजनाओं को टिकाऊ बनाने के लिए सभी के सामूहिक प्रयास पर बल दिया, जबकि समर्थन के प्रमुख डॉ. योगेश कुमार ने नए नियमों को सरल एवं प्रभावी बताया। कार्यशाला में सामाजिक संस्थाओं, पंचायत प्रतिनिधियों तथा जिला एवं राज्य स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।