JHANSI NEWS: मण्डलायुक्त ने जानकारी दी कि अपर आयुक्त (प्रशासन) के 30 जून 2026 को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त हो गया है। शासन द्वारा नियमित तैनाती होने तक अपर आयुक्त (न्यायिक) प्रियंका को अपर आयुक्त (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। मण्डलायुक्त ने बताया कि प्रियंका अपने वर्तमान न्यायिक दायित्वों के साथ-साथ अपर आयुक्त (प्रशासन) पद से संबंधित सभी प्रशासनिक एवं न्यायिक कार्यों का भी निर्वहन करेंगी। यह व्यवस्था शासन द्वारा नियमित नियुक्ति किए जाने तक प्रभावी रहेगी।







