FATEHPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव अब्दुल राफे ने अपने पैतृक गांव मोहम्मदपुर गौंती में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ उत्साहपूर्वक जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान केक काटा गया, पौधरोपण किया गया तथा अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने “हैप्पी बर्थडे टू यू” और “तुम जियो हजारों साल” गीत गाकर अपने नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अब्दुल राफे ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और सर्वसमाज के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जन्मदिन समारोह के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया गया। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर अतुल यादव, राकेश पाल, सुभाष यादव, अफसर अहमद, शहजाद सिद्दीकी, रियाज अहमद, मोहम्मद अहमर, हकम, शाहबाज, एतशाम उल्ला, अब्दुल अजीज, सिबगत उल्लाह, प्रेम यादव सहित कई समाजवादी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।







