Home उत्तर प्रदेश यमुना पार कोटेदारों की बैठक गौहनिया में संपन्न हुई

यमुना पार कोटेदारों की बैठक गौहनिया में संपन्न हुई

जिसमें समय पर कमीशन न दिए जानेके विरोध में जुलाई का वितरण ठप किए जाने की चेतावनी दिया गया

PRAYAGRAJ NEWS: ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के बैनर तले यमुना पार के कोटेदारों की एक बैठक  गौहनिया में कोटेदार संघ के जिला अध्यक्ष गणेश प्रसाद द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । जिसमें गणेश द्विवेदी ने कहा कि अगर जुलाई के वितरण के पहले बकाया कमिशन का भुगतान नहीं किया गया तो जिले के समस्त कोटेदार वितरण नहीं करेंगे । इसके साथ ही उन्होंने मांग किया कि कोटेदारों का कमीशन 200 रुपया प्रति कुंतल किया जाए तथा पिछले खाली बोरी तथा पिछला कमिशन का भुगतान कराया जाए । शासन अगर इन मांगों को गंभीरता से पूरा नहीं करती है तो पूरे उत्तर प्रदेश के कोटेदार 28 जुलाई को चारबाग लखनऊ से पैदल चलकर के विधानसभा का घेराव करेंगे । गणेश प्रसाद द्विवेदी ने यह भी कहा कि अगर उनकी मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं किया गया तो अगस्त माह से पूरे उत्तर प्रदेश में वितरण ठप करके विरोध किया जाएगा । इस अवसर पर प्रमुख रूप से बसंत लाल सरोज , इंद्रजीत पटेल , सरदार सिंह , प्रमोद कुमार शुक्ला , राजकरण सिंह , रामलाल मिश्रा, कौशलेश सिंह , महेंद्र कुमार द्विवेदी , विनीत सिंह , संजीव केसरवानी, रामनाथ यादव,  अवधेश मिश्रा , सौरभ केसरवानी, गुलाबचंद , हर्ष जयसवाल, अनूप सिंह , धीरेंद्र सिंह , शिव द्विवेदी , पुष्पा विश्वकर्मा , सूरज जायसवाल , सौरभ केसरवानी सहित सैकड़ो से ऊपर कोटेदार मौजूद रहे ।