PRATAPGARH NEWS: नगरपंचायत कुंडा के नरसिंहगढ वार्ड में दो दिन पूर्व आकाशीय बिजली गिरने से 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे लगभग 200 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पिछले दो दिनों से क्षेत्र के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली न होने से पेयजल,मोबाइल चार्जिंग और अन्य दैनिक कार्यों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वार्ड के राकेश यादव,संजय गुप्ता,अखिलेश यादव, सोनू यादव,मोती लाल,पप्पू,सुरेश समेत लोगों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।वहीं चौंसा उपकेंद्र के जेई ब्रिजेश यादव का कहना है कि क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को जल्द बदलवा कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।







