Home उत्तर प्रदेश SAGE University अध्ययन केंद्र का हुआ शुभारंभ

SAGE University अध्ययन केंद्र का हुआ शुभारंभ

जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने किया उद्घाटन
PRAYAGRAJ NEWS: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में SAGE University, Indore के नए अध्ययन केंद्र का भव्य शुभारंभ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में CMD संजीव अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में प्रयागराज व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया तथा अध्ययन केंद्र के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर अध्ययन केंद्र के सेंटर हेड शंकर राय, रीजनल मैनेजर शैलेश पाठक एवं काउंसलर आँचल गौर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न रोजगारोन्मुखी एवं आधुनिक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अध्ययन केंद्र प्रयागराज एवं आसपास के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्य अतिथि सुशांत कुमार केसरवानी ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। आज के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीक और कौशल आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि SAGE University का यह अध्ययन केंद्र विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा और क्षेत्र के शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। कार्यक्रम में प्रयागराज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से जूही श्रीवास्तव (जिलाध्यक्ष, महिला इकाई), धीरज केसरवानी (नगर उपाध्यक्ष), अतुल जायसवाल (महामंत्री) तथा सुनीता चोपड़ा (नगर अध्यक्ष, महिला इकाई) उपस्थित रहे। अंत में अध्ययन केंद्र परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा प्रयागराज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।