PRATAPGARH NEWS: सांगीपुर क्षेत्र के दलापटटी गांव में मंगलवार को वीरांगना ऊदा देवी जन्म जयन्ती को लेकर कांग्रेसियो ने पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने वीरांगना ऊदा देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। वक्ताओ ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी शौर्य साहस व पराक्रम की प्रतीक थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख रामकृपाल पासी व संचालन राजू मिश्र द्वारा किया गया । इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ0 अमिताभ शुक्ल, सुधाकर पाण्डेय, अशोकधर द्विवेदी, मुन्ना मिश्र, रामसमुझ सरोज आदि रहे।







