Home उत्तर प्रदेश कैण्डिल मार्च निकालकर भरत भूषण की स्मृति को किया नमन

कैण्डिल मार्च निकालकर भरत भूषण की स्मृति को किया नमन

PRATAPGARH NEWS : बिहार मे भरत भूषण तिवारी के इनकाउण्टर को लेकर अभी भी लोगों मे आक्रोश जारी है। हरनाहर में सोमवार की शाम लोगों ने कैण्डिल मार्च निकालकर भरत भूषण तिवारी की स्मृति को नमन किया। इनकाउण्टर को लेकर विरोध जता रहे लोगों ने सरकार से भरत भूषण के इनकाउण्टर के दोषी पुलिसकर्मियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर शिक्षक नेता राजेश पाण्डेय, बबलू मिश्र, मोनू पाण्डेय, बब्बू मिश्र, अमित शुक्ला, दिवाकर पाण्डेय, मोनू तिवारी, अजय तिवारी, नवीन पाण्डेय, मनोज सरोज, हुबलाल यादव, मोनू मौर्य, गिरधारी सिंह आदि रहे।