Home उत्तर प्रदेश जन अधिकार पार्टी के कैलाश कुशवाहा बने झांसी विधानसभा अध्यक्ष

जन अधिकार पार्टी के कैलाश कुशवाहा बने झांसी विधानसभा अध्यक्ष

JHANSI NEWS: जन अधिकार पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए झांसी विधानसभा में नए नेतृत्व की घोषणा की है। पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा व राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा तथा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रसेन पाल की संस्तुति पर कैलाश कुशवाहा को झांसी विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति बुंदेलखंड प्रभारी एवं पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लिमिटेड झांसी कालीचरन कुशवाहा 222 बबीना विधानसभा की अनुशंसा पर की गई। मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह कुशवाहा एवं जिलाध्यक्ष डॉ. बालचंद कुशवाहा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कैलाश कुशवाहा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। यह जानकारी जिला प्रभारी मनोज कुशवाहा ने बताया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि कैलाश कुशवाहा लंबे समय से संगठन के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। उनके अनुभव और जनसंपर्क का लाभ पार्टी को मिलेगा तथा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। नियुक्ति के बाद पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कैलाश कुशवाहा को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जन अधिकार पार्टी झांसी विधानसभा क्षेत्र में जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी और संगठन का विस्तार तेज़ी से होगा। कैलाश कुशवाहा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।