Home उत्तर प्रदेश रंगदारी न देने पर नर्सिंग होम में तोड़फोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

रंगदारी न देने पर नर्सिंग होम में तोड़फोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

MIRZAPUR NEWS: (तारिक अनवर) शहर के तरकापुर स्थित आरा मशीन के पास एक निजी नर्सिंग होम में सोमवार सुबह रंगदारी न देने पर जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की गई। घटना में नर्सिंग होम के कई कर्मचारी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, सुबह करीब 8:15 बजे कुछ लोग श्रद्धा नर्सिंग होम पहुंचकर रंगदारी की मांग करने लगे। आरोप है कि रंगदारी नहीं देने पर आरोपियों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर स्टाफ सदस्य राकेश वर्मा, नर्सिंग होम संचालिका के पति समेत अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई, जिससे वे घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर थाना शहर कोतवाली थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने अपने हमराहियों के साथ मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। वादी राकेश वर्मा पुत्र सोनीलाल निवासी रामबाग, थाना कोतवाली शहर, जनपद मीरजापुर द्वारा बताया गया कि विपक्षियों द्वारा नर्सिंग होम में आकर पैसे की मांग की जा रही थी, पैसे नहीं देने पर उनके द्वारा तोड़फोड़ की गई। थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मु.अ.सं.-111/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 308(5), 324(4), 324(5), 109 बीएनएस बनाम नगत उर्फ वाहिद पुत्र चिराग अली, फैजान पुत्र चिराग अली व रमजान पुत्र चिराग अली, समस्त निवासीगण तरकापुर, थाना कोतवाली शहर, जनपद मीरजापुर के विरुद्ध पंजीकृत करते हुए घटना से संबंधित 03 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।