MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) रविवार को वाराणसी जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में ‘छात्र संवाद’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। पूर्व मंत्री, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी प्रयाग जोन राजेश तिवारी के नेतृत्व में एक अत्यंत महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगामी 19 जुलाई को प्रयागराज में प्रस्तावित “छात्र संवाद” कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करना और वर्तमान राजनैतिक व सामाजिक स्थितियों पर सार्थक चर्चा करना था। बैठक में उपस्थित सभी ऊर्जावान पदाधिकारियों ने राहुल गांधी के इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना शत-प्रतिशत योगदान देने का पूर्ण संकल्प लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, जोनल कोऑर्डिनेटर अनिल श्रीवास्तव, वाराणसी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल, शहर अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक, प्रजानाथ शर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान, सहित 10 जिलों के जिला अध्यक्ष व शहर अध्यक्ष मौजूद रहे।







