PRATAPGARH NEWS: दिव्यांग को डरा धमकाकर दस हजार रूपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने के आरोप को लेकर पुलिस से शिकायत दर्ज करायी गयी है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के ओरीपुर नौगीर निवासी संतोष विश्वकर्मा पुत्र शिवपाल विश्वकर्मा ने एक आरोपी पर रंगदारी की मांग का आरोप लगाया है। पीडित ने इस बाबत बुधवार को सांगीपुर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक आरोपी द्वारा बीते मंगलवार को उसके घर पहुंचकर दस हजार रूपये की जबरिया मांग की गयी। पीड़ित का कहना है कि वह दिव्यंाग है और आरोपी द्वारा उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को आघात भी पहुंचाया गया है। सांगीपुर एसओ गौरव त्रिवेदी का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।





