Home उत्तर प्रदेश जमीन से जबरन जेसीबी लगाकर मिट्टी निकालने का विरोध करने पर विपक्षी...

जमीन से जबरन जेसीबी लगाकर मिट्टी निकालने का विरोध करने पर विपक्षी ने मारपीट कर दी धमकी

पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर पईसा पुलिस ने आठ के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा
KAUSHAMBI NEWS: पईसा थाना क्षेत्र के सरवन पुर उर्फ रमसहायपुर निवासी अवधेश कुमार पुत्र श्रीपाल व जोखन लाल पुत्र राम अवतार ने पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज को शिकायती पत्र देकर बताया कि जमीनी विवाद को लेकर उसका मुकदमा अपर आयुक्त न्यायिक के यहां चल रहा है, पीड़ितों के मुताबिक 9 जून की शाम छः बजे के करीब विपक्षीगण जमीन में जबरन जेसीबी लगाकर मिट्टी निकालने लगे , जिसका विरोध करने पर विपक्षी लाठी डंडा लेकर गाली गलौच कर मारपीट पर आमादा हो गए और जान से मारने की धमकी देने लगे, पईसा थाना में सुनवाई न होने पर पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज के आदेश पर पुलिस ने रामभवन , शिव भवन , दीपक , राम मिलन , रवि पाल , उमेश चंद्र , सुमित , सुमित , सुनील आदि के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।