Home उत्तर प्रदेश घर का गंदा पानी घर के पस निकालने पर मारपीट, चार के...

घर का गंदा पानी घर के पस निकालने पर मारपीट, चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: पईसा थाना क्षेत्र के कुड्रावी गांव की एक महिला का आरोप है पांच दिन पहले उसके पड़ोसी घर का गंदा पानी पाइप डालकर घर के सामने बहाने को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया जिसके बाद पड़ोसियों ने गाली गलौच व मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है। पईसा थाना क्षेत्र के कुंड्रावी गांव निवासी गुड़िया देवी पत्नी राजेंद्र सिंह ने पईसा पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 17 जून की सुबह दस बजे के करीब उसके पड़ोसी घर का गंदा पानी पाइप डालकर घर के सामने बहाने लगे , पीड़िता का आरोप है कि इस बात का विरोध करने पर विपक्षी गाली गलौच कर ईंट पत्थर मारने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अनवर हुसैन, शहबाज़ , नाजों बानो व सानिया बानो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।