KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगियामई गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि मामूली बात को लेकर उसके पड़ोसी बहू के साथ मारपीट करने लगे जिसका विरोध करने पर बेटे व अन्य लोगों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगियामई गांव निवासी शौकत अली पुत्र स्व इमाम अली ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि पड़ोस की एक महिला घर के सामने बच्चों को शौच करा रही थी जिसका विरोध उसकी बहू हसीना बेगम पत्नी हासिम अली ने किया तो विपक्षी हसीना बेगम के साथ मारपीट करने लगे, बीच बचाव के दौरान बेटे अमजद के साथ भी गाली गलौच व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने जुम्मन अली , रईसा बेगम , तैयबा, अरीबा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।





