Home उत्तर प्रदेश ज्योतिष सम्राट आचार्य शाश्वत शुक्ला को सम्मानित किया गया

ज्योतिष सम्राट आचार्य शाश्वत शुक्ला को सम्मानित किया गया

KANPUR NEWS: कानपुर में आयोजित भव्य ज्योतिष सम्मेलन में वेद त्रियम संस्था की ओर से, कई विद्वानों और महामंडलेश्वर की उपस्थिति में प्रख्यात ज्योतिष आचार्य शाश्वत शुक्ला को सम्मानित कर , स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र प्रदान किया गया। यह गौरवमय पल ज्ञान और अध्यात्म का अद्भुत संगम था । आचार्य शाश्वत शुक्ला कानपुर के प्रसिद्ध ज्योतिष तथा वास्तु विशेषज्ञ हैं। इस आयोजन की अध्यक्षता अलख अखाड़े और जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर ने की। सम्मान पाकर शाश्वत शुक्ला ने कहां मैं ज्योतिष को विश्व पटल पर प्रज्वलित करके, इस विद्या को जीवंत रखना चाहता हूं। अपनी इस सफलता और सम्मान का श्रेय उन्होंने अपने माता पिता और गुरु जनों को दिया। उन्होंने कहां मैं सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने भी ज्योतिष के क्षेत्र में मुझे सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया हैं। सभी ने इन्हें बधाई देते हुए सुखी जीवन की कामना की ।