सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है: डिप्टी सीएम
खिलाड़ियों के लिए डबल इंजन सरकार का खजाना खुला है: डिप्टी सीएम
PRAYAGRAJ NEWS: अपने दो दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन रविवार को लखनऊ रवाना होने से पूर्व होटल प्लेसिड में खिलाड़ियों प्रशिक्षकों एवं खेल से संबंधित पदाधिकारियों से संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ओलंपिक में पदक जीतने वाला प्रयागराज से निकले ऐसी कामना है। सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों की सूची में प्रयागराज का नाम होना चाहिए। सरकार खिलाड़ियों के सहयोग के लिए तैयार है। उत्तर प्रदेश व प्रयागराज का नाम हो इसका प्रयास होना चाहिए। क्रिकेट से लेकर बैडमिंटन, जिम्नास्टिक, शतरंज तैराकी जैसे कई खेलों में प्रयागराज की प्रतिभाओं ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बेटियों ने भी इतिहास रचने का काम किया है खेल के क्षेत्र में। खुशबू निषाद इसका उदाहरण है। बच्चों के अंदर अभूतपूर्व प्रतिभा होती है। अभिभावकों को चाहिए कि वे उनकी प्रतिभाओं को निखरने का अवसर दें। छोटे छोटे देश खेल के क्षेत्र में अच्छा कर रहे हैं तो हम क्यों नहीं कर सकते। खेल के प्रति जुनून होना चाहिए।
खिलाड़ियों ने रखी विभिन्न मांगे दिये सुझाव डिप्टी सीएम ने किया आश्वस्त
संवाद के दौरान विभिन्न खिलाड़ियों ने डिप्टी सीएम के सामने शहर में खिलाड़ियों के रहने की उचित व्यवस्था की मांग रखी इस पर सीएम ने कहा कि एक मांग पत्र दीजिए सरकार अवश्य इस पर गंभीर प्रयास करेगी। अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी आर एस बेदी ने कहा कि सरकार ने बहुत सारी स्कीम चालू की हैं जिसका खिलाड़ियों को लाभ मिल रहा है लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए जमीनी स्तर पर सरकार सुविधा मुहैया कराए, खिलाड़ियों के लिए चोटिल होने पे आर्थिक मदद व अच्छा इलाज हो ऐसा सुझाव है जिस पर डिप्टी सीएम ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस पर अवश्य अमल किया जाएगा। प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी अभिन्न श्याम गुप्ता ने कहा कि स्वीमिंग पुल की सुविधा होनी चाहिए इस पर डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम में मौजूद आरएसओ प्रेम कुमार से जवाब तलब करते हुए कहा कि इसकी व्यवस्था क्यों नहीं है और कब तक होगी जिस पर आरएसओ ने बताया कि स्वीमिंग पुल के जीर्णोद्धार का कार्य जारी है इस महीने के अंत तक वो चालू हो जाएगा। बॉक्सिंग (मुक्केबाजी) कोच ने इस खेल को बढ़ावा देने की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। बॉडी बिल्डिंग कोच ने हॉकी के लिए विद्यालय कॉलेज में खेल के मैदान को विवाह शादी इत्यादि में बदलने पर उन्होंने कहा कि इस पर ध्यान दिया जाएगा। बॉलीबाल के लिए इनडोर स्टेडियम का सुझाव आया। क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री वीरेंद्र नाथ उपाध्याय ने रन फर राम का बड़ा आयोजन होना चाहिए इस पर सुझाव दिया और कहा कि जनपद में एक ऐसा स्टेडियम होना चाहिए जिसमें सभी खेल आयोजित हो सकें। खोखो खेल के कोच ने कहा कि इस भारतीय खेल के प्रति उत्तर प्रदेश में कोच की संख्या बढ़ाई जाए। एक युवा बैडमिंटन खिलाड़ी ने डिप्टी सीएम से मांग की कि स्पोर्ट्स इंजरी के विशेषज्ञ डॉक्टर के विषय में विचार किया जाए जिस पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सुझाव अच्छा है और इस ओर पूरी गंभीरता से प्रयास होगा। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि डबल इंजन सरकार का खजाना खिलाड़ियों के लिए भरा है यदि स्थानीय स्तर पर लापरवाही होती है तो उच्च स्तर पर अवगत कराएं। कार्यकम में शतरंज में अंडर 9 में देश में दूसरी रैंक प्राप्त शिवाय सिंह को डिप्टी सीएम ने माला पहनाकर सम्मानित किया। शिवाय सिंह के पिता ने डिप्टी सीएम से बताया कि शिवाय को जार्जिया एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने जाना है किंतु आर्थिक परेशानी की वजह से दिक्कत आ रही है जिस पर डिप्टी सीएम ने मौके पर ही आरएसओ प्रेम कुमार को इस ओर ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। इससे पहले खेल गांव के निदेशक डॉ यूके मिश्रा, पार्षद आशीष द्विवेदी, अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी आर एस बेदी व क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री वीरेंद्र उपाध्याय ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का माला पहनाकर व भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान व यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष गुप्ता ने किया। कार्यक्रम संयोजक पार्षद आशीष द्विवेदी रहे। प्रदीप तिवारी, आनंद शर्मा, राजेश वर्मा, मो. इस्माइल सिद्दकी, वैष्णवी यादव, श्रेया सिंह, प्रवीण पांडेय आदि बड़ी संख्या में विभिन्न खेलों से संबंधित खिलाड़ी व कोच उपस्थित रहे।
अखिलेश और उनका परिवार राम द्रोही
विश्व योग दिवस पर संगम नोज पर आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया द्वारा इस सवाल पर की राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर अखिलेश यादव द्वारा तमाम सवाल खड़ा कर रहें हैं के जवाब में कहा कि अखिलेश यादव और उनका परिवार राम द्रोही है। श्री राम जन्म भूमि पर वे टिप्पणी न करें। मामले की जांच हो रही है। योग दिवस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रतिदिन योग करने से शरीर निरोग रहता है। आज से 12 वर्ष पहले पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ से दुनिया से आह्वाहन किया था कि लोग योग करें और निरोग रहें। हमें गर्व है कि आज 190 देशों में विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। चाहे ईसाई देश हो चाहे मुस्लिम देश हो सभी जगह योग किया जा रहा है जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को जाता है। पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़ीसा सहित चतुर्दिक कमल खिला है जो दर्शाता है कि पीएम मोदी व डबल इंजन सरकार पर जनता का भरोसा है। पूरा विश्वास है कि 2027 में उत्तर प्रदेश में तीसरी बार बहुत बड़े बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
नीरज त्रिपाठी के घर जाकर कैलाश मानसरोवर जाने वाले दल को किया सम्मानित
रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत बंधा रोड स्थित अभिषेक तिवारी के आवास गए जहां उन्होंने संभ्रांत लोगों से चर्चा परिचर्चा की। उसके बाद जगमोहन गुप्ता के घर गये जहां उनके भाई के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। तत्पश्चात् डिप्टी सीएम पूर्व अपर महाधिवक्ता इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी रहे नीरज त्रिपाठी के आवास पहुंचे। जहां उन्होंने नीरज त्रिपाठी व उनकी पत्नी कविता यादव त्रिपाठी से मुलाकात की। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कविता यादव त्रिपाठी और उनके दल की 24 महिलाओं को पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा सकुशल पूर्ण करने की बधाई देते हुए महिलाओं को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कविता यादव त्रिपाठी ने डिप्टी सीएम को पवित्र कैलाश मानसरोवर झील का जल एवं प्रसाद दिया। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, डॉ शैलेश पांडेय, विक्रम भदौरिया, अनुज कुशवाहा, आनंद श्रीवास्तव, आनंद सोनकर, विजय श्रीवास्तव, मनोज कुशवाहा, विवेक मिश्रा, पवन श्रीवास्तव, अरुण पटेल, दीप द्विवेदी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







