Home उत्तर प्रदेश जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) की संगठनात्मक समीक्षा बैठक सम्पन्न

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) की संगठनात्मक समीक्षा बैठक सम्पन्न

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
FATEHPUR NEWS: जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ के निर्देशानुसार शनिवार को सर्किट हाउस/डाक बंगला, फतेहपुर में संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) एवं प्रदेश अध्यक्ष (किसान प्रकोष्ठ) की उपस्थिति में संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्यक्रमों तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा हुई।बैठक में जिला कार्यकारिणी, युवा प्रकोष्ठ, किसान प्रकोष्ठ, अधिवक्ता प्रकोष्ठ सहित विधानसभा, मंडल, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों के निर्धारण तथा भविष्य की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक सशक्त बनाने, जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही आगामी चुनावों में सफलता का आधार बनेगा। बैठक में संगठन को अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए तथा सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से संगठनात्मक गतिविधियां संचालित करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राणा राघवेंद्र सिंह चौहान, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनय शुक्ला, युवा जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनंत सिंह चंदेल, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव ‘दादा’, जिला सचिव अमन मौर्य सहित नवनीत प्रताप सिंह, अजीम, जितेंद्र ‘जीतू’, धीरज बाबा, वैभव, प्रदीप सिंह, अजय लोधी, सौरभ ऐझी, अयान, मनीष, शिववरदानी सिंह, बबलू पाल, शिवम, आदित्य, अनिकेत, अजीत, मोंटू, रवींद्र सिंह, आदिल, मनोज, संदीप, अभिषेक, जगदीश लोधी, धीरेंद्र सिंह चौहान, विकास सिंह, रामू शुक्ला (प्रधान जी), सौरभ सिंह, शिवा, भोला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।