PRATAPGARH NEWS: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को तुलसी सदन हादी हाल में जनपद स्तरीय खरीफ किसान कार्यक्रम एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती उन्नत कृषि तकनीकों तथा विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव रहे । देवव्रत सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में बेसिक से मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह के राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद फरहीम ने बच्चों के साथ प्रतिभाग किया। बच्चों ने अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण एवं स्वागत गीतों के माध्यम से किया। बच्चों ने सैनिक वेशभूषा तथा तिरंगा परिधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया। इन बच्चों में कमांडर मोहम्मद फरदीन के साथ शुभी अग्रहरि, नंदिनी पाल, जोया, निदा, आफरीन, अफसा, अलशिफा, फलक, अलिसबा,रुखसार, ने प्रतिभाग किया।सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने अपने वक्तव्य में कहा कि सुदूर क्षेत्र का विद्यालय कटरा गुलाब सिंह शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में मोहम्मद फरहीम के नेतृत्व में पूरे जनपद का गौरव है। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी एवं स्टालों का अतिथियों एवं किसानों ने अवलोकन करके जानकारी प्राप्त की। सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने मॉडल स्कूल कटरा गुलाब सिंह के बच्चों के साथ सेल्फी ली। कृषि उद्यान, कृषि रक्षा, पशुपालन, मत्स्य विभाग, स्वास्थ्य, सूचना एवं समाज कल्याण विभाग के सभी अधिकारी गण मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन मॉडल स्कूल कटरा गुलाब सिंह का छात्र मोहम्मद फरहीम का पुत्र मोहम्मद फरदीन ने राष्ट्रगान के साथ किया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद अनीस तथा धर्मेंद्र ओझा ने किया।





