Home उत्तर प्रदेश कुएं में गिरने से वृद्ध की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम...

कुएं में गिरने से वृद्ध की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

SANGRAM GARH NEWS: संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 95 वर्षीय वृद्ध की कुएं में गिरने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिसामपुर निवासी भगवती प्रसाद यादव (95 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय देवीदीन यादव, कुएं के पास खड़े थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे अचानक कुएं में गिर गए। कुएं में गिरने से उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों को होने पर लोगों ने उन्हें कुएं से बाहर निकाला तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही संग्रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे की बताई जा रही है। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा गांव में शोक का माहौल है। मृतक वृद्ध के कोई संतान नहीं केवल तीन पुत्री है जो शादीशुदा हैं.