Home उत्तर प्रदेश पीड़ित ने साथी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप, जांच में जुटी...

पीड़ित ने साथी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के शीतला धाम निवासी एक युवक ने पड़ोस के साथी पर जानलेवा हमला कर लहुलुहान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के शीतला धाम निवासी शैलेन्द्र कुमार उर्फ गोलू पुत्र सतेंद्र कुमार ने गुरुवार को कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह बुधवार की रात आठ बजे के करीब पड़ोस का एक युवक पार्टी के लिए ले गया और खाना पीना के बाद उस पर जानलेवा हमला कर लहुलुहान कर दिया और गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा, पड़ोसियों के बीच बचाव के बाद किसी तरह जान बची। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। इस मामले में थाना प्रभारी कड़ा धाम विनीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने अपसी सहमति से सुलह समझौता कर लिया है।