Home उत्तर प्रदेश यूपी बोर्ड ने मान्यता प्राप्त 465 विद्यालयों की मान्यता किया निरस्त प्रयागराज...

यूपी बोर्ड ने मान्यता प्राप्त 465 विद्यालयों की मान्यता किया निरस्त प्रयागराज जिले के भी 25 शामिल

PRAYAGRAJ NEWS: यूपी बोर्ड ने मान्यता प्राप्त इन विद्यालयों में पिछले दो वर्षों में कोई भी छात्र परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुआ था ऐसे 465 विद्यालयों की मान्यता निरस्त कर दिया है। यूपी बोर्ड के मुताबिक 2024-25 और 2025-26 शैक्षिक सत्र में कोई छात्र इन विद्यालयों से बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुआ। इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम -1921 के तहत यूपी बोर्ड विद्यालयों को मान्यता प्रदान करता है। नियम के मुताबिक हाई स्कूल या इंटरमीडिएट के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अगर लगातार 2 वर्ष तक कोई छात्र परीक्षा में सम्मिलित नहीं होता है या फिर मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षाएं संचालित नहीं की जाती हैं। तो ऐसे विद्यालयों की मान्यता स्वतरू समाप्त समझी जाएगी। हालांकि यह प्रतिबंध है कि इंटर वन टाइम या अतिरिक्त वर्ग या मान्य वर्ग के वैकल्पिक विषयों की मान्यता पर इस प्रावधान का कोई असर नहीं होगा। प्रयागराज जिले के भी 25 मान्यता प्राप्त विद्यालयों की मान्यता समाप्त हुई है. यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने यह आदेश जारी किया है।