Home आस्था महाराणा प्रताप की जयंती पर निकली ऐतिहासिक सामाजिक सद्भावना यात्रा

महाराणा प्रताप की जयंती पर निकली ऐतिहासिक सामाजिक सद्भावना यात्रा

यात्रा में हर वर्ग के लोगों का उत्साह समाज के लिए प्रेरणादाई, हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग
PRAYAGRAJ NEWS: महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर बुधवार को कोरांव में आकर्षक एवं भव्य सामाजिक सद्भावना शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में हर वर्ग के लोगों का उत्साह समाज के लिए प्रेरणादाई रहा। सद्भावना शोभा यात्रा का शुभारंभ विकासखंड कोरांव के बघोल गांव में स्थित हनुमान मंदिर परिसर से किया गया। जिसके बाद डीजे बैंड बाजे के धुन पर थिरकते हुए यात्रा में शामिल युवा व अन्य लोग काफिले के साथ बचपन पब्लिक स्कूल तरांव पहुंचे। यहां सद्भावना शोभा यात्रा का समापन सहभोज के साथ किया गया। जहां हजारों लोगों ने प्रसाद भी ग्रहण किया। यात्रा का शुभारंभ बुधवार को दोपहर बाद 3 बजे किया गया। जिसका समापन शाम 7ः30 बजे के करीब बचपन पब्लिक स्कूल में हुआ। सद्भावना शोभा यात्रा में भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश महासचिव डॉ बीके सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय राज सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश केसरी, राकेश प्रताप सिंह, शिवेंद्र सिंह, नागेंद्र प्रताप सिंह, अतुल सिंह, दुर्गा सिंह, संकल्प सिंह, मुन्ना सिंह, धर्मराज सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, रणधीर सिंह, राजबहादुर सिंह, सुरेश सिंह, अजीत प्रताप सिंह, अजय प्रताप सिंह, बचपन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक धनंजय सिंह, सभासद राजकुमार केसरी, विपुल दुबे, अमरेंद्र केसरी, सुमित पांडेय, नौशाद खान समेत फरवरी के हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। सद्भावना शोभा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था हेतु थाना प्रभारी खीरी कृष्ण मोहन सिंह व थाना प्रभारी कोरांव सत्येंद्र कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ यात्रा में मौजूद रहे।