Home उत्तर प्रदेश दूध लेकर गए युवक के साथ मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

दूध लेकर गए युवक के साथ मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के कोरियो का मजरा नया पुरवा निवासी एक व्यक्ति का आरोप है कि उसका पुत्र दूध लेकर गांव गया था इस दौरान रास्ते में एक व्यक्ति गाली गलौच कर मारपीट पुत्र को चोटिल कर दिया जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के कोरियो का मजरा नया पुरवा निवासी वीरेंद्र कुमार सोनकर पुत्र सुंदर लाल ने मंगलवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका पुत्र विकास चंद्र सोनकर प्रतिदिन की तरह दूध डेरी से दूध लेकर पहुंचा तो रास्ते में गांव का एक व्यक्ति गाली गलौच व जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट कर चोटिल कर दिया और धमकी देने लगा, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।