PRATAPGARH NEWS: वालीवाल खेल के विवाद मे आरोपियो द्वारा पीड़ित की पिटाई को लेकर चार के खिलाफ लीलापुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के महुआवन गाबी निवासी साहिल पुत्र अंसार अली ने दी गई तहरीर में कहा है कि बीती पन्द्रह जून को सायं छः बजे गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास वह वालीवॉल खेल रहा था। इस बीच तेलियाही निवासी जैद पुत्र जमील, मांदूपुर निवासी फैसल पुत्र पप्पू पठान तथा बोझवा निवासी सोएब पुत्र तौफीक एवं रानीगंज निवासी आर्यन ने विवाद करते हुए उसे गाली दी। मना करने पर आरोपियो द्वारा लाठी डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जैद समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।



