Home उत्तर प्रदेश महिला की पिटाई को लेकर दो के खिलाफ केस

महिला की पिटाई को लेकर दो के खिलाफ केस

PRATAPGARH NEWS:  महिला की पिटाई को लेकर लीलापुर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के नागापुर तिलौरी निवासिनी तहसीन बानो पत्नी कियामुददीन ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि पन्द्रह जून को शाम चार बजे घरेलू विवाद को लेकर गांव के मेराजुददीन पुत्र जैनुददीन तथा सादिक अली पुत्र साबित अली ने गालीगलौज करते हुए मारपीट की। शोर मचाने पर गांव के लोग जुटे तब आरोपी जानलेवा धमकी देते चले गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मेराजुददीन समेत दो के खिलाफ मारपीट व गालीगलौज तथा धमकी का केस दर्ज किया है।