PRATAPGARH NEWS: दुकान पर बैठे व्यापारी के साथ गालीगलौज एवं मारपीट तथा धमकी को लेकर लीलापुर पुलिस ने चार आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के पतुलकी निवासी मो0 रफीक पुत्र हातिम अली ने दी गई तहरीर में कहा है कि बीती पन्द्रह जून को सुबह करीब साढ़े छः बजे वह अपनी किराने की दुकान पर बैठा था। इस बीच गांव के मो0 इस्तियाक पुत्र अब्दुल जब्बार, अदनान व कामरान पुत्रगण मो0 इस्तियाक व अब्दुल जब्बार पुत्र अब्दुल गफूर दुकान पर आए और गालीगलौज करने लगे। मना करने पर आरोपियों द्वारा पीड़ित को मारपीट कर चुटहिल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपियो ने दुकान का सामान फेंकते हुए शिकायत करने पर जानलेवा धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मो0 इस्तियाक समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।





