KAUSHAMBI NEWS: ग्राम रोजगार सेवकों,पंचायत मित्र वेलफेयर एसोशिएशन उप्र के तत्वावधान में संघ के लोगों ने अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में ग्राम रोजगार सेवकों ने संविदा के स्थान पर ग्राम पंचायतों में नियमित नियुक्ति,नियमित मानदेय देने के साथ ही दस हजार रुपये बढ़ाकर 24000 रुपये प्रति माह मानेदय देने की मांग उठाई। साथ ही ग्राम पंचायतों में नियमित रूप से काम करने के बावजूद 14 माह से बकाया मानदेय अविलंब भुगतान समेत अन्य मांगे पूरी करने की आवाज बुलंद की। सभा के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित दस सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया। इससे पहले ग्राम रोजगार सेवक (पंचायतमित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले ग्राम रोजगार सेवक कलक्ट्रेट पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ कर सभा की। सभा में संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा कि रोजगार सेवकों को हटाने के लिए दो तिहाई ग्रामपंचायत सदस्य के स्थान पर दो तिहाई ग्रामपंचायत के आधार पर प्राविधान करने की शासन से मांग की। साथ ही मासिक मानदेय के लिए मरेगा से अलग बजट का प्राविधान करने, ग्रामपंचायत के कार्यों की मानीटरिंग के लिए मोबाइल फोन देने , स्वास्थ्य बीमा , मनरेगा कर्मचारी को राज्य कर्मचारी घोषित करने आदि की मांगे की। प्रदर्शन एवं सभा का नेतृत्व एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजवीर सिंह , जिला महामंत्री तत्सत ओझा , मनोज मिश्रा , शाहनाज , उदयभान , इंद्रजीत , बलवंत , रावेंद्र सिंह , पवन मौर्य , संतोष सिंह , अनिल प्रजापति , शिव शंकर सिंह , ज्ञान सिंह , खुर्शीद , शिवबरन , महेंद्र द्विवेदी , आमिर , नरेंद्र , बृजेश , लवकुश , पुष्पराज , देवेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में संघ के लोग मौजूद रहे।







