MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने इस भीषण गर्मी में छात्र-छात्राओं को राहत पहुंचाने की दृष्टि से बिनानी कॉलेज में नगर के पहले वाटर एटीएम का उदघाटन किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिनानी कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक सिंह द्वारा यहां पर वाटर कूलर को लेकर विचार विमर्श किया था।उन्होंने कहा कि यहां बच्चों के लिए वाटर कूलर की जरूरत है।कुंभ मेला से यहां नगर का पहला वाटर एटीएम आया था,जिसे यहां लगवाने का काम किया गया है,इस वाटर एटीएम लग जाने से यहां पढ़ने वाले साढ़े चार हजार छात्र-छात्राओं को सुविधा मिलेगी,उन्हें शुद्ध और ठंडा पानी मिल सकेगा।इसके साथ ही नगर के विंध्याचल, रोडवेज और कचहरी जैसे स्थानों पर जल्द ही वाटर एटीएम लगाया जायेगा। इस मौके पर प्रो. राजकुमार शर्मा,प्रो. ओमप्रकाश पांडेय,प्रो. अत्री,अवर अभियंता दीपक सिंह पटेल,विजय शंकर प्रजापति,नामित सभासद वीरेंद्र मौर्य,विनोद पांडेय, देवेंद्र सिंह एवं रुद्रेश सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।







