PRATAPGARH NEWS: कार की टक्कर से बाइक सवार बहन भाई गंभीर रूप से चुटहिल हो गये। पडोसी जिले रायबरेली के डीह थाना के अटावा निवासी सौरभ कुमार 20 शुक्रवार को दोपहर बाइक से बहन सुमन 17 के साथ मामा के घर उदयपुर थाना के कुम्भीडीहा जा रहा था। थाना क्षेत्र के कोइलासा गांव मोड़ के पास पीछे से अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दिया। दुर्घटना में भाई बहन गंभीर रूप से चुटहिल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सांगीपुर सीएचसी भेजवाया गया।





