PRAYAGRAJ NEWS: फूलपुर लोकसभा से भाजपा सांसद प्रवीण पटेल के प्रतिनिधि सहयोगी टीएन सिंह (त्रिलोकी नाथ सिंह पटेल) के आकस्मिक निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं व सांसद समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार झूंसी स्थित छतनाग घाट पर किया गया। अभी कुछ दिन पहले ही टीएन सिंह सबके सामने बिल्कुल स्वस्थ नजर आ रहे थे और उनका यूं अचानक चले जाना हर किसी को स्तब्ध कर गया। निधन की सूचना पर फूलपुर तहसील स्थित बासम्हुआ गाँव उनके आवास पर शोक प्रकट करने हेतु लोगों का तांता लग गया। भाजपा कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों ने शोक संवेदना प्रकट की। सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि सुख-दुःख के हर क्षण में साथ खड़े रहने वाले एक आत्मीय सहयोगी थे टीएन सिंह। उनका यूं अचानक चले जाना मन को व्यथित कर गया। निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं स्तब्ध कर देने वाला है। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि जनसेवा एवं संगठन के प्रति पूर्ण समर्पित त्रिलोकी नाथ सिंह पटेल(टीएन सिंह) के निधन का समाचार अत्यंत मर्मांतक एवं अविश्वसनीय है। इस असहनीय दुःख की घड़ी में महानगर के कार्यकर्ताओं की ओर से गहरी संवेदना प्रकट करते हुए प्रार्थना है कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। महामंत्री डॉ शैलेश पांडेय, अनुज कुशवाहा, आनंद सोनकर, प्रमोद मोदी, राजू राय, आनंद श्रीवास्तव, विक्रम भदौरिया, रमेश पासी, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, दीप द्विवेदी, कंचनलता, प्रवीण भारती, सुजीत कुशवाहा, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, मोहित गुप्ता, गया प्रसाद, डॉ रवींद्र, हरीश मिश्रा, संदीप यादव आदि ने शोक संवेदना प्रकट की।







