BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान) 7 जून को वादी नि0 हियातुल्लाह ग्राम संग्रामपुर थाना गैंसड़ी जनपद बलरामपुर द्वारा थाना पचपेड़वा पर सूचना दिया गया कि प्रार्थी की लड़की की शादी 5 वर्ष पूर्व ग्राम मठवा कोहरगड्डी थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर में विपक्षी अब्दुल कलीम पुत्र अब्दुल वहाब के साथ किया था जिसके 2 बच्चे हैं । विपक्षीगण अतिरिक्त दहेज के लिये गाली देकर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना करते रहे। दहेज में नगदी पांच लाख रुपये की मांग करते रहे। जब मेरी बेटी ने कहा कि मेरे माता- पिता गरीब हैं, रुपये नहीं दे पायेंगे तो मेरी लड़की को विपक्षीगण दिनांक 05.6.2026 को सुबह गाली देकर बहुत मारे- पीटे तथा गला घोंटकर हत्या करने के सम्बन्ध में वादी उपरोक्त की तहरीर के आधार पर थाना पचपेड़वा पर मु0अ0सं0-87/2026 धारा 80(2),85,352 बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधि0 पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। दिनांक- 11.06.2026 को थाना पचपेड़वा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 -87/2026 धारा 80(2),85,352 बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधि0 में वाछिंत 02 अभियुक्त 1-अब्दुल कलीम पुत्र अब्दुल वहाब 2- अब्दुल वहाब पुत्र स्व0 जंगबहादुर निवासीगण ग्राम मठवा मोतीपुर सेमरी थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर को विशुनपुर टनटनवा ओवर व्रिज के पश्चिमी छोर से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।







