Home उत्तर प्रदेश भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने पीएम के लिए किया पूजा, अर्चना

भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने पीएम के लिए किया पूजा, अर्चना

PRAYAGRAJ NEWS: भारत के सर्वाधिक समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सुशासन, सेवा और राष्ट्र-निर्माण के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आज प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर में महानगर जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में हनुमान चालीसा पाठ एवं पूजा-अर्चना कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर सभी ने प्रधानमंत्री  के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प की सिद्धि हेतु विशेष प्रार्थना की गई। इस दौरान भाजपा महानगर महामंत्री डा शैलेश कुमार पाण्डेय, भाजपा काशी प्रान्त की क्षेत्रीय मंत्री वंदना सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता शिखा रस्तोगी सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य और कार्यकर्त्ता शामिल हुए।