Home उत्तर प्रदेश बाइक और ट्रैक्टर में टक्कर से बाइक सवार की मौत ओवरलोड पुआल...

बाइक और ट्रैक्टर में टक्कर से बाइक सवार की मौत ओवरलोड पुआल लदा ट्रैक्टर जब्त पुलिस ने किया जप्त

PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा पुलिस चैकी इलाके में देर रात बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक करण उर्फ बबुआन पटेल (30) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकरपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना बुधवार रात लगभग 10 बजे हुई। डेरा चकियागांव निवासी करण उर्फ बबुआन (पुत्र ज्ञानचंद्र पटेल) करमा बाजार से अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। घर के पास पहुंचने से ठीक पहले सामने से आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई। ट्रैक्टर ट्रॉली पर ओवरलोड पुआल लदा हुआ था। टकर लगने के बाद करण बाइक समेत गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही घूरपुर थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को भी हिरासत में ले लिया है। मृतक करण अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनका विवाह आठ वर्ष पूर्व हुआ था। करण दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है।