MIRZAPUR NEWS: विधानसभा चुनार 398 के अंतर्गत अदलहाट बाजार में जिला कांग्रेस कमेटी मीरजापुर के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार पटेल के नेतृत्व में ग्रेट निकोबार को बचाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। डॉ. पटेल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी के आह्वान पर ग्रेट निकोबार को कॉर्पोरेट लूट से बचाने, आने वाली पीढ़ियों के भविष्य और प्रकृति के संरक्षण के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस द्वारा यह हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गुलाब चंद्र पांडे, विजय द्विवेदी, कैलाश प्रजापति, कन्हैया लाल पाठक, राकेश पटेल, मनोज मिश्रा, आरती पटेल, पप्पू मिश्रा, संतोष पटेल, विनय पटेल, अशोक भारती, संतोष भारती, राजू भारती, राजकुमार मौर्य, दिलीप मौर्य, विनय विश्वकर्मा, सिद्धू खान, नईम अंसारी आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।







