Home उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट जज समेत अधिकारियों ने जिगना में नई पुलिस चौकी भवन का...

हाईकोर्ट जज समेत अधिकारियों ने जिगना में नई पुलिस चौकी भवन का किया शिलान्यास

15 अगस्त तक निर्माण पूरा करने के निर्देश
जिगना थाना क्षेत्र में नई पुलिस चौकी भवन का बुधवार को विधि-विधान से पूजन कर शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में हाईकोर्ट की जज मंजू रानी चौहान, लोक सेवा आयोग के सदस्य कल्पराज सिंह, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक तथा एमएलसी विनीत सिंह मौजूद रहे. अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कर नए भवन की आधारशिला रखी। अधिकारियों ने कहा कि नई पुलिस चौकी बनने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी तथा अपराध नियंत्रण में सहूलियत होगी। आमजन को भी पुलिस संबंधी कार्यों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। अधिकारियों ने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा कराने व 15 अगस्त तक पुलिस चौकी भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।