Home उत्तर प्रदेश मंहगे आईफोन की बरामदगी के साथ दो शातिर चोर धराये, भेजे गए...

मंहगे आईफोन की बरामदगी के साथ दो शातिर चोर धराये, भेजे गए जेल

एसपी के अपराध नियंत्रण अभियान में लालगंज पुलिस की कामयाबी पर अफसरों ने थपथपाई पीठ
PRATAPGARH NEWS: चोरी का माल बेंचकर लिए गए दो आईफोन की बरामदगी के साथ लालगंज पुलिस ने घटना मे शामिल दो अन्य वांछित आरोपियों को धर दबोचा। जिले के एसपी दीपक भूकर के अपराध नियंत्रण अभियान को लेकर प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने चोरी की घटना के खुलासे के तहत वांछित आरोपियो की तलाश के लिए टीम गठित की। थाने के दरोगा बनवारी लाल पुलिस फोर्स के साथ बुधवार को गश्त पर निकले थे। पुलिस टीम द्वारा भेभौरा शिवदीन का पुरवा तालाब के पास दो संदिग्धो को दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपियो ने बीती पन्द्रह अप्रैल को कोतवाली क्षेत्र के छेमी पूरे नोती मंे हुई चोरी की घटना में खुद के भी शामिल होने की बात स्वीकार की। पकड़े गये आरोपी महेशगंज थाना के नरियावां राजापुर निवासी कुनाल त्रिपाठी पुत्र रविशंकर त्रिपाठी तथा इसी गांव का आरोपी प्रिंस तिवारी पुत्र हीरामणि द्वारा बताया गया कि चोरी का माल बेंचकर दोनों ने पैतीस-पैतीस हजार कीमती दो आईफोन खरीदे थे। घटना में शामिल पुलिस द्वारा आधा दर्जन आरोपियों को पहले ही जेल भेज दिया गया था। बुधवार को दोनों आरोपी साथियों की गिरफ्तारी के डर के कारण वर्मा नगर से रायबरेली फरार होने को निकले थे। पुलिस टीम की सफलता पर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय तथा लालगंज सीओ आशुतोष मिश्र ने प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार के साथ सफलता लेने वाली टीम को सराहा है।