दुकान बंद कर घर जाते समय हुई घटना
VARANASI NEWS: रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी चैकी अंतर्गत अवलेशपुर गांव में बीती रात में करीब 11 बजे बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने जनरल स्टोर व्यवसायी जितेंद्र प्रसाद 35 वर्ष को घर जाते समय गोली मार दी जिसकी इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेंद्र कुमार पटेल सनराइज स्कूल के पास स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे तभी हमलावरों ने दो फायर किए जिसमें एक गोली पीठ में लगी और दूसरी गोली सिर को छूकर निकल गई।जितेंद्र ने घर पहुंचकर मां सुदामा को घटना बताई,जिसके बाद भाई वीरेंद्र उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गया।हालत गंभीर होने पर बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया,जहां इलाज के दौरान आज सुबह उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मां सुदामा,पत्नी रिनू और दो बेटे अतुल 11 वर्ष व आयुष 9 वर्ष सहित परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। थे।मृतक जितेंद्र पटेल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों के आने और भागने के रास्तों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। कई कैमरों की फुटेज जुटाकर उनकी जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों, परिचितों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के पीछे कोई पुरानी रंजिश, व्यक्तिगत विवाद या अन्य कारण तो नहीं है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने विश्वास जताया है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







