Home उत्तर प्रदेश सैनी में करंट की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल की दर्दनाक...

सैनी में करंट की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल बाथरूम के दरवाजे में उतरे करंट की जद में आ गया जिससे हेड कांस्टेबल की मौत हो गई,परिजनों द्वारा लगातार फोन किए जाने के बावजूद जवाब न मिलने पर थाने को सूचना दी गई,सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर खोला तो हेडकंडेबल मृत अवस्था में मिला , जिसके बाद आनन-फानन में हेड कांस्टेबल को सीएचसी सिराथू ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार गाजीपुर जनपद के भूड़कुडा थाना क्षेत्र के हाजीपुर बिजहरी निवासी निरंजन कुशवाहा पुत्र नरसू कुशवाहा 42 वर्ष वर्ष 2011 बैच का सिपाही था , निरंजन कुशवाहा वर्तमान में सैनी कोतवाली में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे और कमरा लेकर ड्यूटी करते थे,रोज रात हेडकंस्टेबल से परिजन बात करते थे,सोमवार की देर रात परिजन फोन लगा रहे थे लेकिन निरंजन फोन नहीं उठाए तो परिजन परेशान हो गए और थाने को इसकी सूचना दी,सूचना पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर देखा तो वह बाथरूम में पड़े हुए थे,उन्हें आनन फानन में सीएचसी सिराथू ले जाया गया जहा चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हेड कांस्टेबल की मौत की खबर पर पुलिस कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई, पुलिस ने औपचारिकता पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हेड कांस्टेबल की मौत की खबर पर घर में रोना पीटना मच गया।