KAUSHAMBI NEWS: पईसा थाना क्षेत्र के कुन्ड्रावी गांव निवासी सुषमा देवी पत्नी सुरेश चंद्र ने मंझनपुर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी बेटी रीता देवी की शादी आठ वर्ष पूर्व मंझनपुर के टेवा गांव निवासी राम आसरे के साथ हुई थी, पीड़िता के मुताबिक सोमवार की दोपहर तीन बजे के करीब दामाद ने उसको फोन के जरिए बेटी को समझाने के लिए घर बुलाया था, जिसके बाद पीड़िता निजामपुर हंडिया निवासी नंद फूलकली, महेवा घाट के अढौली निवासी बेटी गीता देवी , के साथ दामाद के घर गई। पीड़िता का आरोप है कि दामाद के घर पहुंचने पर दामाद परिवार वालों के साथ मिलकर बेटी रीता को गाली गलौच कर मारपीट कर रहे थे जिसका विरोध करने पर बेटी के ससुरालीजन उसके व उसके रिश्तेदारों के साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता की शिकायत पर मंझनपुर पुलिस ने दामाद राम आसरे , पवन कुमार , अनिल कुमार , दामाद की मां केशकली व कामता प्रसाद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







