Home उत्तर प्रदेश गड्ढे के विवाद को लेकर विपक्षियों ने महिला के साथ मारपीट कर...

गड्ढे के विवाद को लेकर विपक्षियों ने महिला के साथ मारपीट कर किया चोटिल, चार नामजद व छः अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव की एक महिला का आरोप है कि तीन दिन पहले घर के सामने स्थित गड्ढे को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया जिसके बाद विपक्षियों ने उसके साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया और धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव निवासी साजिया बेगम पत्नी इसराइल ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि तीन दिन पहले घर के सामने स्थित गड्ढे को लेकर पड़ोसियों से आपसी कहासुनी हो गई। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान विपक्षी गाली गलौच कर उस पर जानलेवा हमला कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित महिला की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने शहजादपुर निवासी जुबेर , बुवैद , रिहान , ननका सहित छः अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।