स्वामी विवेकानंद ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, दो रजत और 11 कांस्य पदक हासिल
FATEHPUR NEWS: वृंदावन (मथुरा) में आयोजित स्वामी विवेकानंद ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। 7 जून को आयोजित प्रतियोगिता में कोच राजकुमार, भारत वर्मा एवं रिचा राजपूत के नेतृत्व में फतेहपुर से 22 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, दो रजत और 11 कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में अंजलि मिश्रा ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। वहीं आयुषी यादव और सानिध्य कुमार ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा आराध्या तिवारी, अवंतिका सिंह, आयुषी सिंह सेजवाल, सनाया श्रीवास्तव, मो. अली, कुणाल साहू, अंश यादव, मो. जावेद, अनुराग कुमार, दिव्या पाण्डेय और अंशू मौर्या ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य खिलाड़ियों अयान सिंह, साक्ष्य चौधरी, आदर्श वर्मा, अनुज साहू, प्रणव पाण्डेय, अनुभव प्रताप सिंह, अमन पटेल एवं अथर्व पटेल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने सभी विजेता खिलाड़ियों का विजय तिलक लगाकर, पुष्पहार पहनाकर तथा प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि फतेहपुर के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये खिलाड़ी भविष्य में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे। सम्मान समारोह के दौरान खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के गगनभेदी उद्घोष के साथ राष्ट्रभक्ति का वातावरण बनाया। समारोह में प्रखर शुक्ला, प्रियंका शुक्ला, सलोनी मेहरोत्रा, सीमा बाजपेई, रेशम मेहरोत्रा, अंजू मिश्रा, ममता देवी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे। फतेहपुर के खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता से जिले में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि जिले की खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है और आने वाली पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करेगी।







