Home उत्तर प्रदेश चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस

चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस

PRATAPGARH NEWS: ईरिक्शा की टक्कर से मासूम की मौत को लेकर चालक के खिलाफ पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के सराय जगत सिंह गड़रियन का पुरवा निवासी रामलखन वर्मा पुत्र भगवानदीन वर्मा की तहरीर पर बीती सात जून को सुबह ईरिक्शा की टक्कर से उसके चार वर्षीय नाती रितेश की मौत को लेकर पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने ईरिक्शा चालक लालगंज के असैनापुर निवासी विकास केसरवानी पुत्र अभिलाख के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।