Home उत्तर प्रदेश जमीनी विवाद में चले लाठी डण्डे, पुलिस ने दर्ज कराया मुकदमा

जमीनी विवाद में चले लाठी डण्डे, पुलिस ने दर्ज कराया मुकदमा

PRATAPGARH NEWS: जमीनी विवाद को लेकर हुई दो पक्षो मे मारपीट की घटना को लेकर पुलिस की तहरीर पर पांच नामजद समेत दर्जन भर से अधिक आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। लालगंज थाना के आरक्षी विवेक यादव ने दी गई तहरीर में कहा है कि बीती आठ जून को सुबह साढे ग्यारह बजे वह गश्त पर निकला था। थाना क्षेत्र के पठान का पुरवा मादामई में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो मे मारपीट व गालीगलौज होने लगी। आरक्षी की तहरीर पर प्रथम पक्ष की आरोपिता गुड़िया देवी पत्नी अमरनाथ यादव, प्रांजलि पुत्री अमरनाथ व दो से तीन अज्ञात तथा द्वितीय पक्ष की आरोपिता पीयारा पत्नी शिवकुमार यादव व विमलेश यादव पुत्र शिवकुमार यादव तथा सचिन यादव पुत्र शिवकुमार एवं तीन से चार अज्ञात व्यक्ति ने लाठी डंडे से मारपीट करते हुए एक दूसरे को चुटहिल कर दिया। पुलिस के समझाने के बावूजद आरोपियो ने एक दूसरे के खिलाफ जानलेवा धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।