MIRZAPUR NEWS: चुनार थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। मामले में कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, अनंतपुर तेंदूआ कला ग्राम पंचायत निवासी आलोक सिंह (20) पर डॉ. अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोग हंगामा करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही चकगम्भीरा चौकी प्रभारी हरिशंकर यादव मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान सक्तेशगढ़ चौकी प्रभारी राजेश कुमार पांडे के मौके पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों और पुलिस के बीच नोकझोंक होने लगी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पहले भी डॉ. अंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां और घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी युवक पूर्व में भी इस तरह की हरकत कर चुका है, जिस पर गांव स्तर पर समझाइश दी गई थी। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।







