Home उत्तर प्रदेश ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में फतेहपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते...

ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में फतेहपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते तीन पदक

FATEHPUR NEWS: ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर की टीम ने मथुरा-वृंदावन में आयोजित तीसरा स्वामी विवेकानंद ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में फतेहपुर के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में अंजलि मिश्रा ने स्वर्ण पदक, आयुषी यादव ने रजत पदक तथा सानिध्य कुमार ने कांस्य पदक जीतकर फतेहपुर को गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की है। टीम के 9 जून को फतेहपुर लौटने पर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। प्रतियोगिता में आराध्या तिवारी, अवंतिका सिंह, आयुषी सिंह सेजवाल, शनाया श्रीवास्तव, मोहम्मद अली, कुणाल साहू, अंश यादव, मोहम्मद जावेद और अनुराग कुमार सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी सहभागिता की। टीम का मार्गदर्शन कोच राजकुमार भारत वर्मा और रिचा राजपूत ने किया। खिलाड़ियों की सफलता पर खेल प्रेमियों और ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।