Home उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस पर महा रक्तदान शिविर का आयोजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस पर महा रक्तदान शिविर का आयोजन

श्री साईं परिवार, हिंदू युवा वाहिनी व लायंस क्लब आर्या की संयुक्त पहल
MIRZAPUR NEWS: उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर शुक्रवार को मंडलीय चिकित्सालय, मिर्जापुर के रक्त केंद्र में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का प्रथम रक्तदान अमित गुप्ता ने किया और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस महत्वपूर्ण शिविर का नेतृत्व श्री साईं परिवार सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष एवं हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष श्री शुभम गुप्ता, विभाग प्रभारी संजय चंद, विशाल मालवीय तथा लायंस क्लब आर्या की अध्यक्ष वंदना राय के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। श्री साईं परिवार के संस्थापक अध्यक्ष शुभम गुप्ता ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है।सर्वप्रथम डॉ. सुजीत कुमार यादव ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कुल 16 लोगों का परीक्षण हुआ तथा 12 लोगों ने रक्तदान किया। जनसंपर्क अधिकारी राम कुमार गुप्ता व शुभम गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मंडलीय जिला अस्पताल ब्लड बैंक की टीम में अमित पटेल, पीयूष, प्रवेश राजभर ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया। लायंस क्लब की अध्यक्ष वंदना राय ने भी सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और इस संयुक्त प्रयास को समाज के लिए एक सकारात्मक कदम बताया। आयोजकों ने इस शिविर में स्वेच्छा से अपना रक्त दान करने वाले अमित गुप्ता, वंदना राय, अश्वनी पांडा, अंकित अग्रहरि, सत्यम अग्रहरि, आदर्श, प्रवीण, विलेंस, अमृता सिंह, अविनाश सहित सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस मौके पर दोनों संस्थाओं के कई पदाधिकारी, सिंपल साहू, सालनी पांडेय और अस्पताल के कर्मचारी मौजूद रहे।